Categories: Economy

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों का उत्पादन सितंबर में 8.1% बढ़ा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में देश के आठ बुनियादी उद्योगों (आईसीआई) की वृद्धि दर सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत रही। अगस्त में इसमें 12.1% की वृद्धि हुई थी। आंकड़ों से पता चलता है कि आईसीआई अप्रैल और सितंबर 2023-24 के बीच सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ा।

बयान में कहा गया है कि कोयला, इस्पात, बिजली, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और उर्वरकों के उत्पादन में सितंबर 2023 में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

 

कोयला क्षेत्र का उत्पादन

कोयला क्षेत्र का उत्पादन सितंबर 2023 में 16.1 प्रतिशत बढ़ा, यह एक साल पहले इसी महीने में 12.1 प्रतिशत था, लेकिन यह अगस्त 2023 के 17.9 प्रतिशत उत्पादन से कम रहा। कच्चे तेल के क्षेत्र के उत्पादन में 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, जबकि सितंबर 2022 में इसमें 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अगस्त 2023 में इस क्षेत्र का उत्पादन 2.1 प्रतिशत बढ़ा था।

 

इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों का उत्पादन

सितंबर 2023 में प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन क्रमश: 6.5 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत बढ़ा। उर्वरकों का उत्पादन 4.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों का उत्पादन क्रमश: 9.6 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत बढ़ा।

 

बिजली क्षेत्र का उत्पादन

बिजली क्षेत्र का उत्पादन अगस्त 2023 के 15.3 प्रतिशत से घटकर सितंबर 2023 में 9.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। आईसीआई कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली सहित आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के भारांश में आठ बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।

 

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago