नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भारत और म्यांमार की नशीली दवाओं के दुरुपयोग नियंत्रण की केन्द्रीय समिति के बीच ड्रग कंट्रोल सहयोग पर भारत- म्यांमार द्विपक्षीय बैठक का 5 वां संस्करण आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने किया, जबकि म्यांमार प्रतिनिधिमंडल ड्रग प्रवर्तन प्रभाग (DED) एवं ड्रग दुरुपयोग नियंत्रण की केन्द्रीय समिति के संयुक्त सचिव पॉल. ब्रिगेडियर जनरल विंग नेंग ने किया।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
बैठक के बारे में
- दोनों देशों ने ड्रग जब्ती के मामलों, नए नशीले (साइकोट्रापिक) पदार्थों और इनकी अगुवाई करने वालों के खिलाफ अनुवर्ती जांच-पड़ताल करने के लिए समयबद्ध रूप से खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की।
- उन्होंने नशीली दवाओं के कानूनों को लागू करने के बारे में मौजूदा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए फ्रंट लाइन अधिकारियों के मध्य नियमित आधार पर सीमा स्तर के अधिकारियों और फील्ड स्तर के अधिकारियों की बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।
- दोनों पक्षों ने भारत-म्यांमार सीमाओं पर नशीली दवाओं की तस्करी के लिए गैर-कानूनी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सूचना का आदान-प्रदान करने तथा नशीले दवाओं की तस्करी रोकने के लिए प्रयोग की जा रही प्रौद्योगिकी के बारे में भी जानकारी का आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया।
- यह बैठक रचनात्मक और सार्थक विचार-विमर्शों के लिए बधाई देने और 2021 में भारत में ड्रग नियंत्रण सहयोग के बारे में छठी भारत-म्यांमार द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के निर्णय के साथ संपन्न हुई।




BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट क...
ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने...
Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्र...

