संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित होने वालों में कॉर्पोरल युवराज सिंह (Yuvraj Singh), नागरिक शांति रक्षक इवान माइकल पिकार्डो (Ivan Michael Picardo) और मूलचंद यादव (Moolchand Yadav) शामिल हैं. कॉर्पोरल युवराज सिंह दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में सेवारत थे, जबकि नागरिक शांति रक्षक इवान माइकल पिकार्डो UNAMISS के साथ एक नागरिक शांति रक्षक के रूप में जुड़े थे. मूलचंद यादव इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMI) से जुड़े थे.
तीन भारतीय शांतिरक्षक, जिन्होंने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति अभियानों में सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उन 129 सैन्य, पुलिस और नागरिक कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें ड्यूटी के दौरान साहस और बलिदान के लिए मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया.
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अबेई, साइप्रस, कांगो, लेबनान, मध्य पूर्व, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा में शांति अभियानों में सेवारत 5,500 से अधिक सैन्य और पुलिस के साथ भारत संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में वर्दीधारी कर्मियों का पांचवां सबसे बड़ा योगदानकर्ता है.


मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वा...
नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंब...
भारत में स्टार्टअप क्रांति: 2.12 लाख से ...

