प्रत्येक वर्ष, मार्च महीने के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में ‘अर्थ आवर’ मनाया जाता है ताकि जलवायु परिवर्तन के ख़िलाफ़ संघर्ष और एक बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता के लिए समर्थन दिखाया और जताया जा सके। वर्ष 2022 में, 26 मार्च (मार्च महीने का आख़िरी शनिवार) को ‘अर्थ आवर – 2022’ मनाने के लिए तय किया गया था। अर्थ आवर – 2022 का विषय ‘शेप आवर फ्यूचर (हमारे भविष्य को आकार दें)’ पर केंद्रित होगा।
आज के दिन का इतिहास:
यह दिन वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature – WWF) द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित एक विश्वव्यापी आंदोलन है, जो व्यक्तियों, समुदायों, कॉरपोरेट्स और घरों को एक घंटे के लिए 8:30 से 9:30 बजे तक अपनी लाइटें बंद करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसे वर्ष 2007 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में एक ‘लाइट-ऑफ इवेंट’ के रूप में शुरू किया गया था, ताकि ऊर्जा की ख़पत और पर्यावरण पर इसके प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- वर्ल्ड वाइड फंड का मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड।
- वर्ल्ड वाइड फंड की स्थापना: 29 अप्रैल 1961, मोर्गेस, स्विटजरलैंड।
- वर्ल्ड वाइड फंड के अध्यक्ष और सीईओ: कार्टर रॉबर्ट्स।




रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

