ऐप के ज़रिए टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने मध्य प्रदेश में अगले 2 वर्ष में 25,000 लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है.
कंपनी ने इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास मिशन (एमपीएसएसडीएम) तथा कौशल विकास निदेशालय, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं. गौरतलब है कि ओला ने वर्ष 2020 तक 50 लाख चालकों के कौशल विकास का लक्ष्य रखा है और यह समझौता इसी के तहत किया गया है.
स्रोत – पीटीआई



475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

