Home   »   वायुसेना ने 21 राष्ट्रीय राजमार्ग को...

वायुसेना ने 21 राष्ट्रीय राजमार्ग को रनवे में बदलने हेतु चुना

वायुसेना ने 21 राष्ट्रीय राजमार्ग को रनवे में बदलने हेतु चुना |_40.1

भारतीय वायुसेना द्वारा अक्टूबर 2016 में देश के 21 राष्ट्रीय राजमार्गो का चयन किया गया है ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में उन्हें लड़ाकू विमानों द्वारा बतौर रनवे उपयोग किया जा सके. इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं रक्षा मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं.

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में मिराज-2000 को यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रयोग के तौर पर लैंड किया गया था. इन राजमार्गों का नाम अभी गोपनीय रखा गया है लेकिन इन्हें चार राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हाइवे को रनवे के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते राज्यों में भी इस पर कार्य किया जायेगा.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. भारतीय वायु सेना के किस विमान को यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रायोगिक तौर पर उतारा गया था ?
Q2. एनएचएआई से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर
1. मिराज-2000 को 
2. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

                                                                                                     स्रोत – टाइम्स ऑफ़ इंडिया

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *