भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने अंडर -21 पुरुष सिंगल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया हैं। इसके साथ ही हरमीत देसाई, जी सथियान और सौम्य घोष के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले ठक्कर चौथे भारतीय बन गए।
मानव ठक्कर ने यह उपलब्धि पिछले साल दिसंबर में कनाडा के मारखम में ITTF चैलेंज प्लस बेने मैक्स-वर्गो नार्थ अमरीकन ओपन में अंडर-21 पुरूष सिंगल्स खिताब जीतने के बाद हासिल की। मानव ठक्कर फरवरी 2018 में अंडर-18 वर्ग में भी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं। वह उस भारतीय पुरूष टीम का हिस्सा थे, जिसने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
स्रोत: द न्यूज ओन AIR



AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcr...
आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत...
भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूम...

