केंद्र सरकार ने जयंती प्रसाद को पांच साल के लिए भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) द्वारा जारी एक कार्यकारी आदेश के अनुसार, पांच साल की इस अवधि की गणना पदभार ग्रहण करने की तारीख 5 जुलाई, 2022 से या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, से की जाएगी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
जयंती प्रसाद के बारे में:
प्रसाद 1986 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा अधिकारी हैं। वह उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (मानव संसाधन और अंतर्राष्ट्रीय संबंध) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। 5 जुलाई को आईबीबीआई में शामिल होने से पहले, उन्होंने भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक और संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए, सिविल सेवाओं, और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यों में 35 वर्षों का अनुभव पूरा किया था।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
आईबीबीआई की स्थापना: 1 अक्टूबर 2016
आईबीबीआई मुख्यालय: नई दिल्ली
आईबीबीआई मूल विभाग: कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय
आईबीबीआई अध्यक्ष: रवि मित्तल




ICC Men’s Player of Month: साइमन हार्मर ...
भारत और ब्राजील ने स्कॉर्पीन पनडुब्बियों...
Vijay Diwas 2025 : जानें 16 दिसंबर को क्...

