तमिल फिल्म “Koozhangal” ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम 2021 के 50 वें संस्करण में “टाइगर” पुरस्कार जीता है। बेस्ट फिल्म के लिए दिया गया टाइगर पुरस्कार इस फेस्टिवल का शीर्ष सम्मान है। Koozhangal का अर्थ कंकड़ है, इसे नयनतारा द्वारा निर्मित तथा विनोद राज पीएस द्वारा निर्देशित किया गया है।
यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली दूसरी भारतीय फिल्म और पहली तमिल फिल्म है। मलयालम निर्देशक शशिधरन द्वारा निर्देशित पहली भारतीय फिल्म “दुर्गा” थी। टाइगर पुरस्कार में मिलने वाला 40,000 यूरो का नकद पुरस्कार विजेता फिल्म के निर्देशक और निर्माता के बीच साझा किया जाता है।


AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcr...
आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत...
भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूम...

