रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में तीन स्वदेशी रूप से विकसित उच्च प्रौद्योगिकी सिस्टम को तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना को सौंपा। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम (BOSS), इंडियन मैरीटाइम सिचुएशनल अवेयरनेस सिस्टम (IMSAS) और अस्त्र Mk– I मिसाइल नामक तीन सिस्टम विकसित किए गए हैं।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
- बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम (BOSS)
- BOSS सभी मौसमों में काम करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम है। इसे सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवाने को सौंपा गया।
- इस प्रणाली को पहले से ही दिन और रात की निगरानी के लिए लद्दाख सीमा क्षेत्र में तैनात किया जा हुका है।
- इसे इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (IRDE), देहरादून द्वारा सफलतापूर्वक डिजाइन और विकसित किया गया है, और इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), मछलीपट्टनम द्वारा किया जा रहा है।
- यह प्रणाली सुदूर संचालन क्षंमता के साथ कठोर अधिक ऊंचाई वाले और उप-शून्य तापमान वाले क्षेत्रों में घुसपैठ का स्वत: पता लगाकर जांच और निगरानी की सुविधा देती है।
- इसे नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को सौंपा गया।
- IMSAS एक अत्याधुनिक, पूरी तरह से स्वदेशी, उच्च प्रदर्शन वाला इंटेलिजन्ट सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जो भारतीय नौसेना को ग्लोबल मेरिटाइम सिचुएशनल पिक्चर, मैरिन प्लानिंग टूल्स और विश्लेषणात्मक क्षमता प्रदान करती है।
- यह उत्पाद संयुक्त रूप से सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (सीएआईआर), बेंगलुरु और भारतीय नौसेना द्वारा विकसित और विकसित किया गया है,
- इस प्रणाली को सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR), बेंगलुरू और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से इस उत्पाद की डिजाइन और विकास किया है, जबकि इसका निर्माण बीईएल, बेंगलुरु द्वारा किया जा रहा है।
3. अस्त्र Mk– I मिसाइल प्रणाली
- इसे एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया को सौंपा गया।
- यह मिसाइल स्वदेशी रूप से विकसित पहली बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइल है, जिसे सुखोई -30, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए), मिग -29 और मिग -29 के से लॉन्च किया जा सकता है।
- ASTRA हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) हैदराबाद द्वारा उत्पादन द्वारा विकसित किया गया है।




मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का...
राष्ट्रीय संरक्षण कार्यक्रम: भारत में बा...
Aadhaar प्रमाणीकरण लेनदेन नवंबर में 8.5 ...

