हर साल 26 अप्रैल को विश्व स्तर पर World Intellectual Property Day यानि विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization) द्वारा साल 2000 में दुनिया भर में “नवाचार और रचनामकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिज़ाइन की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने और रोजमर्रा के जीवन पर रचनाकारों द्वारा समाज के विकास में किए गए योगदान को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2020 का विषय है “Innovate for a Green Future”.
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का इतिहास:
डब्ल्यूआईपीओ द्वारा 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाए जाने की घोषणा, 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना के लिए हुए कन्वेंशन को चिन्हित करने के लिए की गई थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के सीईओ: फ्रांसिस गुर्री.



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

