अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन (International Spice Conference) का दूसरा संसकरण 12 फरवरी 2017 को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में कोवलम में शुरू हुआ. तीन दिवसीय सम्मलेन की मेजबानी अखिल भारतीय मसाला निर्यातकों का फोरम (AISEF), कोचीन वाणिज्य एवं उद्योग चैंबर के साथ मिलकर कर रहा है. सम्मलेन का उद्घाटन नेस्ले इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी सुरेश नारायणन ने किया.
सम्मलेन का थीम (विषय) “21 वीं सदी का मसाला उद्योग-Disrupt or be Disrupted” है. इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य मसाला किसानों की आजीविका में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति और अभिनव प्रौद्योगिकियों पर विचार-विमर्श करना, मसाला उद्योग की चुनौतियों को संबोधित करना, खाद्य सुरक्षा चिंता का विषय, मांग-आपूर्ति की असमानता की एवं टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है.
अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. उस शहर का नाम बताइये जहाँ हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन का दूसरा संस्करण शुरू हुआ ?
Ans1. तिरुवनंतपुरम, केरल
Q2. अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन 2017 का विषय क्या है ?
Ans2. “21 वीं सदी का मसाला उद्योग-Disrupt or be Disrupted”
स्रोत – बिज़नेस स्टैण्डर्ड



475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

