Home   »   भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय...

भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का हुआ समापन

भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का हुआ समापन |_3.1
ओडिशा के भुवनेश्वर में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल संपन्न हो गए है। इन खेलों में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय ने 17 स्वर्ण, 19 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 46 पदक जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। साथ इन खेलों में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय दूसरे और पटियाला का पंजाबी विश्वविद्यालय, तीसरे स्थान पर रहा। 
इन खेलों में कुल 113 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे तेज़ महिला धावक दुतीचंद ने 200 मीटर फाइनल में 23.66 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.
prime_image
QR Code
Scan Me