Home   »   भारत के लापता अंतरिक्षयान चंद्रयान-1 का...

भारत के लापता अंतरिक्षयान चंद्रयान-1 का पता चला

भारत के लापता अंतरिक्षयान चंद्रयान-1 का पता चला |_2.1

भारत के लापता चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान के बारे में जानकारी मिल गई है. यह अभी भी चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है. नई जमीन आधारित राडार तकनीकी के जरिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने इस उपग्रह के बारे में पता किया है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो का अगस्‍त 2009 में चंद्रयान-1 से सम्‍पर्क टूट गया. इसे एक साल पहले अक्‍तूबर 2008 में प्रक्षेपित किया गया था.

स्रोत – प्रसार भारती