ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च 2017) के अवसर पर संकट के दौरान महिलाओं के लिए एक 24*7 हेल्पलाइन नंबर 181 जारी किया है.
ओडिशा के किसी भी हिस्से से महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए 181 डायल कर सकती हैं. यह हेल्पलाइन हिंसा से प्रभावित महिलाओं को त्वरित प्रतिक्रिया पहुंचाएगी, साथ ही महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों और कई अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगी.
स्रोत – दि हिन्दू



सबसे ज्यादा गैस भंडार किन देशों में है, ...
बढ़ते आयात का असर, भारत का व्यापार घाटा ...
नागोया प्रोटोकॉल: भारत की पहली राष्ट्रीय...

