Categories: Schemes

अप्रैल में ईएसआईसी से जुड़े 17.88 लाख नए अंशधारक

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अप्रैल में 17.88 लाख नए सदस्य जोड़े। यह जानकारी नवीनतम आंकड़ों से मिली है। श्रम मंत्रालय ने 19 जून 2023 को बयान में कहा कि ईएसआईसी के शुरुआती पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल, 2023 के महीने में 17.88 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।

इस महीने में लगभग 30,249 नए प्रतिष्ठान ईएसआईसी के तहत पंजीकृत हुए और उनके कर्मचारी ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाए गए। ईएसआईसी श्रमिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य योजना के तौर पर कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) का संचालन करता है। यह तीन करोड़ से अधिक बीमित व्यक्तियों के लिए कोष का प्रबंधन करता है।

 

मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल में युवाओं के लिए अधिक नौकरियां सृजित हुईं। इस महीने में शामिल 17.88 लाख नए कर्मचारियों में से 8.37 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की उम्र के थे। यह कुल नए कर्मचारियों का 47 प्रतिशत है। अप्रैल 2023 के वेतन आंकडों के लिंगानुसार विश्लेषण के मुताबिक, 3.53 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, अप्रैल 2023 के महीने में कुल 63 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं। यह दिखाता है कि ईएसआईसी समाज के सभी वर्गों को लाभ प्रदान करने के प्रति समर्पित है।

 

ESI के तहत फ्री इलाज मिलता है

ईएसआई के तहत आने वाले कर्मचारियों को मुफ्त इलाज मिलता है। इसमें बीमित व्‍यक्ति के अलावा उस पर निर्भर अन्‍य पारिवारिक सदस्‍यों को भी मुफ्त में इलाज मुहैया कराया जाता है। इसके तहत उपचार पर होने वाले खर्च की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं होती। हालांक‍ि मेड‍िकल इंश्‍योरेंस में ऐसा नहीं होता।

ईएसआई के माध्‍यम से मैटरनिटी लीव का भी फायदा मिलता है। इसके तहत महिला कर्मचारी को डिलीवरी के दौरान 26 सप्ताह का मातृत्‍व अवकाश और गर्भपात की स्थिति में छह सप्ताह तक औसत वेतन का 100 प्रत‍िशत भुगतान किया जाता है। बीमित व्यक्ति की रोजगार के दौरान मौत होने पर उसकी अंत्येष्टि के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये ईएसआईसी की तरफ से दिए जाते हैं। इसके अलावा आश्रितों को तय अनुपात में मासिक पेंशन दी जाती है।

 

Find More News Related to Schemes & Committees

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago