अगले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 15-17 फरवरी 2023 को फिजी के नांडी में होगा। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस अवसर पर 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के शुभंकर और वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुरलीधरन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन अगले साल 15-17 फरवरी तक फिजी के नांडी में किया जायेगा। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और फिजी सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
विश्व हिन्दी सम्मेलन के शुभंकर का चयन एक विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के माध्यम से किया गया है। इसके लिये 1436 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं और इनमें से 78 प्रविष्टियों पर अंतिम रूप से विचार करने के बाद मुम्बई के मुन्ना कुशवाहा द्वारा परिकल्पित शुभंकर का चयन किया गया। विजेता को 75 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि फिजी में हिन्दी की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये भारत की ओर से एक भाषा प्रयोगशाला भेंट की जायेगी जिसके माध्यम से लोगों को सुगमता से हिन्दी सीखने में मदद मिलेगी।
मुरलीधरन ने कहा कि नवंबर में सभी विषयों पर चर्चा करने के बाद सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सम्मेलनों के अनुभवों और पिछले पांच वर्षो में दुनिया में आए बदलाव के आधार पर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा। फिजी में तीन भाषाओं को सरकारी स्तर पर मान्यता है जिनमें से एक हिन्दी भी है। संयुक्त राष्ट्र (2020) के अनुसार, फिजी की जनसंख्या करीब 8,96,000 है और उनमें से 30 प्रतिशत से अधिक लोग भारतीय मूल के हैं।
Find More News related to Summits and Conferences
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…
Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…