Categories: International

विदेश मंत्री एस जयशंकर यूएनएससी बैठक में हुए शामिल

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) की नई दिल्ली की अध्यक्षता में बैठक क्रमश: 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को मुंबई और नई दिल्ली में होगी। मुंबई में 26/11 स्मारक पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी मौजूद हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

ताजमहल पैलेस होटल से डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि हमने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। इस स्थल पर UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति का एक साथ आना विशेष और महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा, ‘हमें मिलकर यह संदेश देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने और न्याय देने में कभी हार नहीं मानेगा।’

 

इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने वीडियो संदेश के जरिए ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों के दौरान आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की चुनौती का मुकाबला करने की दिशा में काफी प्रगति हुई है। भारत में आयोजित इस समिति में नई उभरती प्रौद्योगिकी के जरिए आतंकवादी कार्रवाइयां करने की चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

 

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago