मेटोक सेमिनार ‘मेघयान 2024’- जलवायु परिवर्तन के बारे में उत्‍कृष्‍ट विस्‍तृत जानकारी

विश्व मौसम विज्ञान दिवस समारोह के तहत, दक्षिणी नौसेना कमान में नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान स्कूल (एसएनओएम) और भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान विश्लेषण केंद्र (आईएनएमएसी) द्वारा 28 मार्च 2024 को एक मेटोक (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान) सेमिनार _’मेघयान-24’_ आयोजित किया गया। सेमिनार वर्ष 2024 के लिए डब्‍ल्‍यूएमओ द्वारा प्रख्यापित विषय _’एट द फ्रंटलाइन ऑफ़ क्लाइमेट एक्शन’ पर आधारित था।

 

अतिथि वक्ताओं द्वारा प्रस्तुतियाँ

सेमिनार में अतिथि वक्ता भारतीय नौसेना महासागर सूचना प्रणाली केंद्र (आईएनसीओआईएस), हैदराबाद के डॉ. टीवीएस उदय भास्कर (वैज्ञानिक जी) और नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज फोरकास्टिंग (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ), नई दिल्‍ली के वैज्ञानिक ‘जी’ डॉ. राघवेंद्र आश्रित ने प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने दर्शकों को वैज्ञानिक एजेंसियों द्वारा अपनाई गई नवीनतम तकनीकों और राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माताओं को निर्णय लेने में मदद करने के लिए जलवायु डेटा की संगणना के बारे में बताया। इसके अलावा, विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा परिचालन विकास के लिएएमईटीओसी इनपुट/पूर्वानुमान प्रदान करने में भारतीय नौसेना और भारतीय वैज्ञानिक संगठनों द्वारा अपनाई गई नवीनतम तकनीकों को सामने लाते हुए ‘नौसेना संचालन पर मौसम और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव’ के विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं।

 

इन्‍द्र मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ

इस अवसर पर बेहतर और त्वरित निर्णय लेने को सशक्त बनाने वाले मौसम संबंधी जानकारी और पूर्वानुमान प्रसारित करने के लिए एक स्वदेशी मोबाइल एप्लिकेशन इन्‍द्र (इंडियन नेवल डायनेमिक रिसोर्स फॉर वेदर एनालिसिस) की भी शुरुआत की गई। एप्लिकेशन को भारतीय नौसेना के नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान निदेशालय के समन्वय में बीआईएसएजी (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान) द्वारा विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम में दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल उपल कुंडू, नौसेना मुख्यालय के कमोडोर (एनओएम), कमांडर अभिनव बर्वे और श्री मिरेन करमता, निदेशक, बीआईएसएजी ने भाग लिया। सेमिनार ने मौसम एवं जलवायु सेवाओं पर ज्ञान और विस्‍तृत जानकारी साझा करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago