स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में तेजी से वृद्धि के कारण, भारत 2023 में तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन कर उभरा है । यूनाइटेड किंगडम स्थित वैश्विक थिंक टैंक एम्बर द्वारा प्रकाशित 5वीं “ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू” रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, जो 2015 में विश्व में नौवें स्थान पर था, 2023 में जापान को पीछे छोड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है ।
भारत दुनिया में सबसे सस्ता सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाला देश है जबकि सबसे मंहगी सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाला देश कनाडा है। हाल ही में ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू 2024 प्रकाशित किया गया था जिसमें अलग-अलग देशों के डेटा के आधार पर 2023 में वैश्विक बिजली परिदृश्य की एक व्यापक समीक्षा पेश की गई।
ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू रिपोर्ट में 80 देशों को शामिल किया गया है, जो वैश्विक बिजली मांग का 92 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं। रिपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
एम्बर “ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू’ के अनुसार 2023 में दुनिया के शीर्ष 10 सौर ऊर्जा उत्पादक देश निम्नलिखित हैं।
2023 में वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन 2015 की तुलना में छह गुना अधिक हो गया जबकि भारत में इसी अवधि के दौरान 17 गुना वृद्धि हुई। सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 2015 में 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 5.8 प्रतिशत हो गई। बिजली को कार्बन मुक्त करने की दिशा में मार्ग भविष्य के ऊर्जा परिदृश्य को आकार देने में सौर ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]दुनिया एक बार फिर इतिहास बनते देखने जा रही है। NASA का Artemis II मिशन…
भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए Reserve Bank of India के नए…
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसे ‘झंडों का…
भारत में वन्यजीवों की समृद्ध विरासत के बीच एशियाई हाथी एक महत्वपूर्ण प्रजाति है। ऐसे…
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अनुग्रह…
भारतीय सिनेमा और इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सूचना एवं…