Categories: Miscellaneous

जम्मू में 10 दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

भूमि पूजन के साथ भोले बाबा के भक्तों का पहला जत्था बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गया है। प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को जम्मू से रवाना किया। यात्रा के दौराम सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है। 10 दिनों की अवधि वाली यह तीर्थयात्रा, भगवान शिव से आशीर्वाद लेने वाले भक्तों के लिए अत्यधिक महत्व की यात्रा है।

यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षाबलों ने मार्ग पर पड़ते गुरसाई गांव सहित एक दर्जन गांवों में तलाशी अभियान चलाया है। सप्ताह में यह दूसरा तलाशी अभियान था। बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ बसे गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुंछ जिले में अधिकारियों ने बताया कि 10 दिवसीय यात्रा से पहले पूरे पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

सबसे पुराने मंदिरों में से एक

बता दें कि यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। यह यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त होती है। दशनामी अखाड़ा पुंछ का यह तीर्थस्थल पुल्सता नदी के किनारे है। यह नदी पवित्र मानी जाती है और श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले इसमें स्नान करते हैं।

 

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago