Categories: Current AffairsSports

पेरिस पैरालंपिक 2024: योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर

पेरिस पैरालंपिक में भारत को 8वां मेडल मिल गया है। योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। योगेश कथुनिया का पहला थ्रो 42.22 मीटर का फेंका। इसके बाद दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां क्रमश 41.50 मीटर, 41.55 मीटर, 40.33 मीटर और 40.89 मीटर का रहा। बहरहाल, इस तरह भारत को 8वां मेडल मिला। वहीं, इस वक्त भारत मेडल टेली में 30वें नंबर पर काबिज है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड मेडल के अलावा 3 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

लगातार दूसरे पैरालंपिक में जीता सिल्वर

आज पेरिस पैरालंपिक गेम्स के पांचवें दिन योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। दरअसल, योगेश कथुनिया ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. अब भारत के पदकों की संख्या 8 हो गई है. भारतीय शूटर अवनि लेखरा ने R2 वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल (SH1) में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद मोना अग्रवाल ने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीता.

तीन बार पैरा विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता

योगेश तीन बार पैरा विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता भी हैं और पिछले साल एशियाई पैरा खेलों में इसी F56 श्रेणी में रजत पदक विजेता रहे। F56 उन खेल वर्गों का हिस्सा है, जहाँ एथलीट मांसपेशियों की शक्ति में कमी, सीमित गतिशीलता, अंगों की कमी या पैर की लंबाई में अंतर के कारण व्हीलचेयर या थ्रोइंग चेयर पर प्रतिस्पर्धा करते हैं।

F56 वर्ग के एथलीट

F56 स्पोर्ट क्लासेस का हिस्सा है जहां एथलीट कमज़ोर मांसपेशियों की ताकत, मूवमेंट की सीमित सीमा, अंग का अभाव या पैर की लंबाई के अंतर के कारण व्हीलचेयर या थ्रोइंग चेयर में प्रतिस्पर्धा करते हैं। F56 वर्ग के एथलीट ट्रंक फंक्शन के अलावा अपने कूल्हों और पैरों को आंशिक रूप से मोड़ सकते हैं। यह पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत का आठवां और एथलेटिक्स में चौथा पदक है। प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर T35 वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीते, इससे पहले निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद T47 वर्ग में रजत पदक जीता था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

4 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

4 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

5 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

5 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

6 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

7 hours ago