दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाने वाला चार-दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा मध्यप्रदेश के भोपाल में आरंभ हो चुका हैं। 25 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 54 देशों के लगभग दस लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह दुनिया भर के मुसलमानों को महत्वपूर्ण धार्मिक-आध्यात्मिक संदेश देने का एक विशाल मंच है।
इज्तिमा की शुरुआत भोपाल में नवाबों के दौर में की गई थी और अब यह दुनिया भर में भोपाल की पहचान बन गया है। आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन पहली बार 1944 में भोपाल किया गया था, उस समय इसमें केवल 14 लोग शामिल हुए थे। अब यह संख्या बढ़कर लाखों हो गई है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, इराक और सऊदी अरब सहित दुनिया भर के हजारों लोग भोपाल पहुंच चुके हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लालजी टंडन
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
स्रोत: द न्यूज ओन AIR



G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हे...
Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश...
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की ...

