Categories: Miscellaneous

दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड टूटकर दक्षिणी महासागर की ओर बढ़ा

दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड 30 साल से अधिक समय तक समुद्र तल पर अटके रहने के बाद अब आगे बढ़ रहा है। ए23ए (A23a) नाम का यह हिमखंड 1986 में अंटार्कटिक तटरेखा से अलग हो गया था। लेकिन यह तेजी से अंटार्कटिक के वेडेल सागर में समा गया और बर्फ का द्वीप बन गया। लगभग 4,000 वर्ग किमी (1,500 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला यह हिमखंड ग्रेटर लंदन के आकार के दोगुने से भी ज़्यादा है। पिछले साल से ही तेजी से बह रही यह बर्फीली चट्टान अब अंटार्कटिक जल से आगे बढ़ रही है।

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग के अनुसार लगभग 4 दशक पहले ही यह समुद्र तल पर स्थिर हो गया था लेकिन धीरे-धीरे यह आकार में इतना कम होने लगा कि इसकी पकड़ ढीली हो गई और 3 साल पहले उसने पहली बार इसमें हलचल देखी।

 

विशालकाय हिमखंड

ए23ए में हाल के महीनों में हवाओं और धाराओं के कारण तेज़ी आई है और अब यह अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे से गुज़र रहा है। इसके जल्द ही अंटार्कटिक सर्कम्पोलर करंट, जिसे आम बोलचाल की भाषा में ‘हिमशैल पथ’ के नाम से जाना जाता है, में बह जाने की उम्मीद है, जो संभवत: इसे दक्षिण अटलांटिक की ओर ले जाएगा। वैज्ञानिक ए23ए की यात्रा पर कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि यह दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर प्रजनन करने वाले लाखों सील, पेंगुइन और अन्य समुद्री पक्षियों के आहार मार्गों में हस्तक्षेप कर सकता है, जिससे वो अपने बच्चों को ठीक से भोजन नहीं दे पाएंगे।

 

पर्यावरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका

हिमखंड पर्यावरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अमेरिका के वुड्स-होल ओशियनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन की डॉ. कैथरीन वॉकर के अनुसार कई मायनों में ये हिमखंड जीवनदायी हैं। ये कई जैविक गतिविधियों के मूल बिंदु हैं। जैसे ही हिमखंड पिघलते हैं वो खनिज धूल छोड़ते हैं, जो समुद्री खाद्य श्रृंखलाओं के आधार पर जीवों के लिए पोषक तत्व के स्रोत के रूप में कार्य करती है। हालांकि सभी हिमखंड अंतत: पिघलने और विघटित होने के लिए बाध्य हैं।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago