Categories: Uncategorized

प्रत्येक वर्ष क्यों मनाया जाता है ‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस’, जाने इसका इतिहास

 

‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day)’ प्रत्येक वर्ष अप्रैल के आख़िरी शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 30 अप्रैल, 2022 को है। विश्व पशु चिकित्सा संघ (World Veterinary Association) की स्थापना पशु चिकित्सा पेशे के लिए वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने और पशु स्वास्थ्य और कल्याण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2022 का थीम/विषय “पशु चिकित्सा के लचीलापन को मज़बूत करना (Strengthening Veterinary Resilience)” है। इसका मतलब पशु चिकित्सकों को उनकी यात्रा में सभी प्रकार की आवश्यक सहायता, संसाधन उपलब्ध कराना है। यह पशु चिकित्सकों और पशु चिकित्सा संघों द्वारा किए गए प्रयासों को भी पुरस्कृत करेगा।

विश्व पशु चिकित्सा संघ का मुख्य उद्देश्य पशु स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना और पशु सुरक्षा और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों को मिटाना है। पशु चिकित्सक पशु स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एडवोकेट की भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस पशु चिकित्सकों को उनके काम के लिए प्रशंसा करने के लिए मनाया जाता है।

दिन का इतिहास (History of the day:

सन् 2001 में विश्व पशु चिकित्सा संघ ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाना शुरू किया। हालाँकि विश्व पशु चिकित्सा दिवस का इतिहास 1863 से शुरू होता है।  यह सब एक अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा कांग्रेस की बैठक के साथ शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व जॉन गमगी (John Gamgee) नाम के एक व्यक्ति ने किया, जो एक पशु चिकित्सा कॉलेज के प्रोफेसर थे। यह पहली अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा कांग्रेस की बैठक थी जो सन् 1863 में हैम्बर्ग जर्मनी में हुई थी। इस कांग्रेस को विश्व पशु चिकित्सा कांग्रेस के रूप में संबोधित किया जाने लगा। फिर 8वीं कांग्रेस में इन कांग्रेसों के बीच एक कड़ी बनाने के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया गया। स्टॉकहोम में आयोजित 15वीं कांग्रेस में, समिति के सदस्यों को एक अंतरराष्ट्रीय संगठन और संविधान होने का एहसास हुआ। इस बैठक के परिणामस्वरूप सन् 1959 में मैड्रिड, स्पेन में आयोजित अगली बैठक के दौरान विश्व पशु चिकित्सा संघ की स्थापना की गयी थी।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

15 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

17 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

17 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

17 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

17 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

18 hours ago