विश्व शाकाहारी दिवस हर साल दुनियाभर में 01 नवंबर को मनाया जाता है। ये दिन शाकाहारी खाना खाने वाले लोगों के लिए समर्पित है। विश्व शाकाहारी दिवस दुनियाभर में शाकाहारी समुदाय और संगठन के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य शाकाहारी खाने में लोगों का रुचि बढ़ाना है। शाकाहार एक जीवन शैली भी है। इस दिन लोगों को मांसाहारी खाने से परहेज और जीव हत्या को कम करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
शाकाहारी आहार सब्जियों, बीज, फलियां, फल, नट्स और अनाज पर केंद्रित होता है। इसमें अंडे, डेयरी और शहद जैसे पशु उत्पाद भी शामिल होते हैं, जो किसी जानवर की मृत्यु या उसके मांस की खपत के बिना प्राप्त किए जाते हैं। विश्व शाकाहारी दिवस लोगों को पशु उत्पादों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पर्यावरणीय विचारों, पशु कल्याण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य लाभों पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन जानवरों के जीवन को बचाने और पृथ्वी को संरक्षित करने में मदद करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।
विश्व शाकाहारी दिवस सबसे पहले साल 1994 में इंग्लैंड में मनाया गया था। 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष और पशु अधिकार कार्यकर्ता लुईस वालिस ने एक संगठन की स्थापन की थी। इसे शाकाहारी समाज की 50 वीं वर्षगांठ पर बनाया गया था। 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस ने हर साल विश्व शाकाहारी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का महत्व लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए स्थायी दृष्टिकोण के बारे में जागरूक करने है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…
उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…