Categories: Imp. days

विश्व आघात दिवस 2023: इतिहास और महत्व

विश्व आघात दिवस (World Trauma Day) प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद ट्रॉमा के कारण, लक्षण और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। ट्रॉमा किसी भी उम्र में व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लोगों को प्रभावित करती है।

यह दिवस सबसे नाज़ुक क्षणों के दौरान जीवन को बचाने और सुरक्षा के महत्त्व पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी एवं महत्त्वपूर्ण उपायों को अपनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन हिंसा और आघात के परिणामस्वरूप मारे गए या घायल हुए लोगों को याद करने के लिए दुनिया भर के लोग एक साथ आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्वभर में मृत्यु एवं विकलांगता का प्रमुख कारण आघात है।

 

वर्ल्ड ट्रॉमा डे का महत्व

  • ट्रॉमा के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना।
  • ज्यादातर सड़क दुर्घटना के कारण ही ट्रॉमा के मामले सामने आते हैं, इसलिए वर्ल्ड ट्रॉमा डे मनाने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देना है। जैसे-
  • नशे में गाड़ी चलाने से बचना, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना, ड्राइविंग के नियमों को फॉलो करना।
  • ट्रॉमा से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित होता है। इसलिए, इस समस्या से पीड़ित लोगों को समर्थन देने और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है।

 

वर्ल्ड ट्रॉमा डे का इतिहास

इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2011 में हुई, तभी से 17 अक्टूबर का दिन हर साल वर्ल्ड ट्रॉमा डे के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ट्रॉमा से शिकार व्यक्ति की उचित देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करना है। किसी भी हादसे के दौरान व्यक्ति को समय पर ट्रॉमा से निकालने के महत्व को बढ़ावा देना है।

 

Find More Important Days Here


[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

14 mins ago

ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…

2 hours ago

Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…

5 hours ago

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago