Categories: Imp. days

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2023: 10 नवंबर

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है। लोगों को विज्ञान के क्षेत्र में और उसके विकास के बारे में जागरूक करने के साथ ही उससे जुड़ी जरूरी जानकारियां देना इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। जिसे हर साल एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।

 

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का उद्देश्य

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का उद्देश्य यह तय करना है कि अपने नागरिकों को विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे जानकारी देना। यह विज्ञान के बारे में हमारी समझ को और ज्यादा बढ़ाने और समाज को विकसित बनाने में वैज्ञानिकों की भूमिका पर प्रकाश डालता है।

इस दिवस का महत्व

शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के लिए विज्ञान की भूमिका पर जन जागरूकता को मजबूत करना है। देशों के बीच साझा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना है। समाज के लाभ के लिए विज्ञान के उपयोग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना तथा विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करना और वैज्ञानिक प्रयास के लिए समर्थन जुटाना है।

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का इतिहास

इस दिवस” को साल 1999 में बुडापेस्ट में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में मनाया गया था। यूनेस्को द्वारा इस दिवस की स्थापना दुनिया भर में विज्ञान के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की थी।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस;
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945, लंदन, यूनाइटेड किंगडम;
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले; (महानिदेशक)।

 

Find More Important Days Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

17 mins ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

2 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

2 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

3 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

6 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

6 hours ago