Categories: Uncategorized

World Sanskrit Day 2022: जानें विश्व संस्कृत दिवस का इतिहास और महत्व

12 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया गया। हर साल श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर इस दिवस का आयोजन किया जाता है। संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक होने का गौरव प्राप्त है। इसे देवताओं की भाषा भी कहा जाता है। दुनिया की सबसे शुरुआती भाषाओं में से एक होने का गौरव प्राप्त करने वाली यह भाषा भारतीय इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके बारे में लोगों को और अधिक जागरूक करने के मकसद से हर साल विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व संस्कृत दिवस का इतिहास

ऐसा माना जाता है कि संस्कृत भाषा की उत्पत्ति भारत में करीब 3500 वर्ष पहले हुई थी। साल 1969 में पहली बार संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य संस्कृत के पुनरुद्धार के बारे में जागरूकता फैलाना और उसे बढ़ावा देना है। इस दिवस पर भारतीय इतिहास और संस्कृति में संस्कृत के स्थान को स्वीकार किया जाता है। 

विश्व संस्कृत दिवस का मकसद

संस्कृत भाषा के पुनरुत्थान और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस दिन संस्कृत भाषा पर ध्यान केंद्रित करते हुए के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और उसकी सराहना करने के लिए और भाषा के महत्व के बारे में बात करने के लिए आमतौर पर पूरे दिन कई सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

 

विश्व संस्कृत दिवस का महत्व

सावन माह की पूर्णिमा यानि श्रावणी पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले राखी त्यौहार के साथ विश्व संस्कृत दिवस को भी पूरे देश में मनाया जाता है। आज भी हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों और प्रथाओं में संस्कृत भाषा का प्रमुख स्थान है। घरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण संस्कृत भाषा में ही किया जाता है। 

Find More Important Days Here

Recent Posts

कोर सेक्टर की वृद्धि दर मार्च में घटकर 5.2 प्रतिशत पर पहुंची

मार्च में, भारत के मुख्य क्षेत्रों की वृद्धि फरवरी के 7.1% से 5.2% तक सुस्त हो…

2 mins ago

यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में अप्रैल में थोड़ी गिरावट आई

अप्रैल 2024 में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में मार्च की तुलना में मात्रा में…

16 mins ago

मशहूर लेखक पॉल ऑस्टर का 77 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार और फिल्म निर्माता पॉल ऑस्टर का 77 वर्ष की आयु में निधन…

20 mins ago

पार्श्व गायिका उमा रमणन ने 72 साल की उम्र में कहा अलविदा

प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उमा रमणन, जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल भाषा में गाया, चेन्नई में…

31 mins ago

वर्ल्डलाइन ईपेमेंट्स इंडिया को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में आरबीआई की मंजूरी मिली

वर्ल्डलाइन ईपेमेंट्स इंडिया ने भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व…

35 mins ago

अक्षय ऊर्जा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का निवेश: 1 गीगावॉट क्षमता के लिए 5,215 करोड़ रुपये

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने भारत में 1 गीगावाट (GW) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने…

58 mins ago