Categories: Imp. days

World Organ Donation Day 2023: इतिहास और महत्व

हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation day) मनाया जाता है। यह एक वैश्विक कार्यक्रम है, जिसका मकसद लोगों को अंगदान के महत्व को समझाना है। इसके अलावा यह दिन अंग दान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी सेलीब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों को अंग दान करने की प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया जाता है।

 

विश्व अंगदान दिवस 2023: थीम

विश्व अंग दान दिवस को हर साल एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल, विश्व अंग दान दिवस 2023 की थीम है “स्वयंसेवक की ओर कदम बढ़ाएं; कमी को पूरा करने के लिए अधिक अंग दाताओं की आवश्यकता है।” (Step up to volunteer; need more organ donors to fill the lacunae)। इस थीम का मकसद है लोगों से अंग दान के लिए वैश्विक आह्वान करना, जिससे किसी के अंग की आवश्यकता को पूरा किया जा सके।

 

विश्व अंगदान दिवस का महत्व

अंग दान दिवस को मनाने के पीछे का मकसत इसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना और इसके डर और मिथ्स को खत्म करना है ताकि लोग अंग दान के महत्व को समझें और इस प्रक्रिया में शामिल होने से घबराएं नहीं। इस दिवस का मकसद अंग दान के प्रति फैली गलत जानकारियों को मिटाना है। ऐसे में अंगदान के बारे में गलत जानकारी रहने से अंगदान के लिए इच्छुक लोग भी प्रक्रिया में शामिल होने से डरते हैं।

 

विश्व अंग दान दिवस का इतिहास

दुनिया में पहला अंगदान साल 1954 में किया गया था। इस साल रोनाल्ड ली हेरिक (Ronald Lee Herrick) नाम के एक व्यक्ति ने अपने जुड़वां भाई को अपनी एक किडनी दान की थी। जोकि डॉक्टर जोसेफ मरे ने किया था। जिसके लिए 1990 में डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को यूके में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष…

19 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस 2026: परंपरा, संस्कृति और एकता का उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह…

19 hours ago

विश्व हिमनद दिवस 2026: पृथ्वी के जमे हुए जल भंडारों की सुरक्षा

विश्व हिमनद दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी…

19 hours ago

फरवरी 2026 में भारत की कोर सेक्टर वृद्धि 2.3%: क्या संकेत देते हैं आंकड़े?

फरवरी 2026 में भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (Index of Eight Core Industries…

20 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस 2026: इतिहास और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य…

21 hours ago

क्लाइमेट चेंज का असर: 2050 तक घटेगी दुनियाभर में फिजिकल एक्टिविटी

हाल ही में The Lancet Global Health में प्रकाशित एक अध्ययन में चेतावनी दी गई…

22 hours ago