Home   »   विश्व महासागर दिवस 2023: 8 जून

विश्व महासागर दिवस 2023: 8 जून

विश्व महासागर दिवस 2023: 8 जून |_3.1

प्रत्येक वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस को मनाने का मकसद है महासागर को बचाना, इससे मिलने वाले संसाधनों की क्षति को रोकना, साथ ही साथ बायोडायवर्सिटी को बनाए रखना है। इसका उद्देश्य मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और इनके संरक्षण के लिए दुनियाभर के लोगों को जागरुक करना है। महासागर भोजन, दवाओं के प्रमुख स्त्रोत और जीवमंडल का महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए इनका संरक्षण बहुत जरूरी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व महासागर दिवस 2023 की थीम

बता दें कि हर साल विश्व महासागर दिवस की थीम अलग-अलग रहती है, जिसके मद्देनजर इस साल इस दिवस की थीम है ‘Planet Ocean Tides Are Changing’। बता दें कि ये थीम समुंदर को विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए इसे प्राथमिकता देने की बात करती है. बता दें साल 2009 में पहली बार विश्व महासागर दिवस ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया गया था।

 

विश्व महासागर दिवस: इतिहास

 

पहली बार विश्व महासागर दिवस का 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फैसला लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘विश्व महासागर दिवस’ के रूप में नामित किया गया। इसके बाद साल 2009 में पहली बार विश्व महासागर दिवस ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया गया। तब से ही द ओशन प्रोजेक्ट तथा वर्ल्ड ओशन नेटवर्क की मदद से दुनियाभर में हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाने लगा।

 

Find More Important Days Here

World Food Safety Day 2023: Theme, Poster, Significance and History_120.1

 

FAQs

विश्व पृथ्वी दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

वैश्विक स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस वृहद स्तर पर मनाया गया था.