World Heritage Day 2026: जानें कब और क्यों मनाया जाता है विश्व विरासत दिवस

World Heritage Day 2026: विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day 2026) हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।

विरासत दिवस का महत्व

यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक पहचान और इतिहास को बचाने का संदेश देता है। पुरानी इमारतें, स्मारक और प्राकृतिक स्थल न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हमारे अतीत से जोड़ते हैं।

विश्व विरासत दिवस 2026 की थीम?

हर साल विश्व विरासत दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। 2026 की थीम है, संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया। (Emergency Response for Living Heritage in the Context of Conflicts and Disasters)

इस थीम का मतलब है कि युद्ध, आपदा या किसी संकट के समय हमारी सांस्कृतिक धरोहरों, जैसे पुराने मंदिर, इमारतें और परंपराएं को कैसे बचाया जाए। इसका फोकस सिर्फ नुकसान होने के बाद सुधार करने पर नहीं, बल्कि पहले से तैयारी करने पर है।

विश्व विरासत कैसे बचाएं?

अपनी विरासत को बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा सकते हैं। जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर गंदगी न फैलाना, उनकी देखभाल करना और दूसरों को भी जागरूक करना। यही छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।

विश्व धरोहर दिवस का इतिहास

विश्व विरासत दिवस की शुरुआत साल 1982 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS) द्वारा की गई थी। बाद में साल 1983 में यूनेस्को (UNESCO) ने इसे आधिकारिक मान्यता दी, जिसके बाद यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago