Categories: Miscellaneous

देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन

बाबा बैद्यनाथ धाम में झारखंड के कृषि, पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। वहीं इसके बाद बादल पत्रलेख ने झारखंड-बिहार के दुम्मा प्रवेश बॉर्डर पर फीता काटकर 100 किलोमीटर पैदल चलकर आए कांवरियों को बाबाधाम में प्रवेश कराया। यहां से होते हुए कांवरिया बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाएंगे। बता दें सावन का महीना 4 जुलाई, 2023 से शुरू हो गया है। ये मेला विश्व का सबसे लंबा होता है।

 

बता दें, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और बाबाधाम मंदिर में सावन में लाखों श्रद्धालु कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करते हैं। प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा को मेले का उद्घाटन किया जाता है। इस वर्ष श्रावणी मेला में 19 सालों के बाद बेहद खास संयोग बना है। दरअसल इस बार श्रावणी मेले के साथ-साथ मलमास मेला भी लगने वाला है।

 

यह मेला दो महीने तक चलेगा

 

बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम तक 108 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में यह एशिया का सबसे लंबा मेला माना जाता है। इस बार यह मेला दो महीने तक चलेगा। हिंदुओं के धार्मिक पंचांग के अनुसार इस बार श्रावण के बीच में ही एक महीने का अधिकमास पड़ रहा है। ऐसे में श्रावणी मेले का पहला चरण 4 जुलाई से 16 जुलाई तक और दूसरा चरण 16 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगा। इस बीच 17 जुलाई से 15 अगस्त तक अधिकमास या मलमास का महीना रहेगा।

 

बाबाधाम भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबाधाम भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सावन महीने में लाखों भक्त बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। देवघर में जलाभिषेक के बाद ज्यादातर श्रद्धालु दुमका स्थित बासुकीनाथधाम भी जाते हैं।

 

झारखंड और बिहार के बीच समन्वय

 

श्रावणी मेला झारखंड और बिहार राज्यों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इस भव्य आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दोनों सरकारें मिलकर काम करती हैं। विशेष रूप से देवघर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन से लेकर भक्तों के लिए आवास सुविधाओं तक व्यापक उपाय किए हैं। इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को उनकी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान एक सहज अनुभव प्रदान करना है।

 

प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुख्य बातें

 

झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago