हर साल एक मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर पूरे विश्व में नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति से रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और उसे रोकथाम पर ध्यान आकर्षित करते हुए इस दिन को खास रूप से मनाया जाता है। साथ ही इस मौके पर आत्म-सुरक्षा उपायों के लिए जनता का ध्यान आकर्षित कराना मुख्य उद्देश्य होता है।
विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन हर नागरिक अपने जीवन में कई अलग अलग संकल्प लेता है। दुनिया का ध्यान नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति में रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम का संकल्प लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है। साथ ही यह दिन आत्म-सुरक्षा उपायों के लिए जनता का ध्यान आकर्षित करता है। पूरी दुनिया के लिए यह दिन बहुत खास है।
यह एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर में नागरिक सुरक्षा संगठनों के काम का सम्मान करता है और समुदायों की रक्षा करने और जीवन बचाने के उनके अथक प्रयासों को मान्यता देता है। इस वर्ष के विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की थीम (Theme) ‘भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए दुनिया के अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों को एकजुट करना है’।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) सर्जन जनरल जॉर्ज सेंट पॉल द्वारा साल 1931 में जेनेवा ज़ोन एसोसिएशन के साथ शुरू किया था। दरअसल पॉल एक सुरक्षित जोन बनाना चाहते थे, जहां आम नागरिक युद्ध अथवा अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित रह सकें, क्योंकि पॉल ने देखा था कि दो शक्तियों के बीच हुए युद्ध किस तरह से आम नागरिकों को प्रभावित करता है, अंततः अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) ने 1990 में विश्व नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए, केरल स्थित स्टार्टअप स्पेसटाइम 4डी द्वारा…
मीडिया अधिकारों, प्रायोजनों और क्रिकेट के प्रभुत्व के बल पर भारत की खेल अर्थव्यवस्था 2025…
ओपनएआई ने अपने एआई संचालन को विस्तार देने के लिए किरण मणि को एशिया-प्रशांत क्षेत्र…
जानिए क्यूआर कोड का आविष्कार किसने किया और इसके इतिहास, उद्देश्य और वैश्विक प्रभाव के…
सूक्ष्मजीवविज्ञान के जनक के रूप में जाने जाने वाले एंटोनी वैन लीउवेनहोक के बारे में…
सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि अनुसूचित जाति का दर्जा केवल हिंदुओं, सिखों और…