Home   »   विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस: 01 मार्च

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस: 01 मार्च

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस: 01 मार्च |_50.1

हर साल एक मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर पूरे विश्व में नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति से रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और उसे रोकथाम पर ध्यान आकर्षित करते हुए इस दिन को खास रूप से मनाया जाता है। साथ ही इस मौके पर आत्म-सुरक्षा उपायों के लिए जनता का ध्यान आकर्षित कराना मुख्य उद्देश्य होता है।

 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन हर नागरिक अपने जीवन में कई अलग अलग संकल्प लेता है। दुनिया का ध्यान नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति में रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम का संकल्प लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है। साथ ही यह दिन आत्म-सुरक्षा उपायों के लिए जनता का ध्यान आकर्षित करता है। पूरी दुनिया के लिए यह दिन बहुत खास है।

 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2023: थीम

 

यह एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर में नागरिक सुरक्षा संगठनों के काम का सम्मान करता है और समुदायों की रक्षा करने और जीवन बचाने के उनके अथक प्रयासों को मान्यता देता है। इस वर्ष के विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की थीम (Theme) ‘भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए दुनिया के अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों को एकजुट करना है’।

 

World Civil Defence Day का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) सर्जन जनरल जॉर्ज सेंट पॉल द्वारा साल 1931 में जेनेवा ज़ोन एसोसिएशन के साथ शुरू किया था। दरअसल पॉल एक सुरक्षित जोन बनाना चाहते थे, जहां आम नागरिक युद्ध अथवा अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित रह सकें, क्योंकि पॉल ने देखा था कि दो शक्तियों के बीच हुए युद्ध किस तरह से आम नागरिकों को प्रभावित करता है, अंततः अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) ने 1990 में विश्व नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की।

Find More Important Days Here

 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस: 01 मार्च |_60.1

 

FAQs

भारत में नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में हर वर्ष 6 दिसंबर को नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है।

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.