हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर दृष्टिबाधितों के लिए बेहद अहम दिन है। इस दिन को लुईस ब्रेल नाम के शख्स के जन्मदिन के मौके पर मनाते हैं। लुईस ब्रेल एक आविष्कारक थे, जिन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था। ब्रेल लिपि आंखों से देख न पाने वाले लोगों की भाषा है, जिसका उपयोग वे लिखने पढ़ने के लिए करते हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि की खोज करने वाले लुइस ब्रेल के जन्मदिन यानि 4 जनवरी को वर्ल्ड ब्रेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पहली बार इस दिन को 4 जनवरी 2019 को मनाया गया था। नेत्रहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि एक बहुत बड़ी खोज साबित हुई और इसकी मदद से ऐसे लोग भी पढ़ाई से महरूम नहीं हैं।
हर साल ब्रेल दिवस को एक नई थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल की थीम है ‘Empowering Through Inclusion and Delivery’
लुइस ब्रेल के पिता साइमन रेले ब्रेल, शाही घोड़ों के लिए काठी एवं जीन बनाने का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से 3 साल की उम्र से ही लुइस भी इस काम में अपने पिता का हाथ बटांने लगे। एक दिन काम करते हुए उनकी एक आंख में चाकू घुस गया था जिससे उन्हें एक हाथ से दिखना बंद हो गया। धीरे-धीरे उनकी दूसरी आंख में भी परेशानी बढ़ने लगी और इसके चलते दूसरी आंखों की रोशनी भी चली गई। 8 साल की उम्र में ही लुइस अंधे हो गए।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…