विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके बारे में सही जानकारी देना है। आज भी कई माता-पिता इस बीमारी के शुरुआती संकेतों को समझ नहीं पाते और इसे सामान्य व्यवहार मानकर नजर अंदाज कर देते हैं, जिससे सही समय पर इलाज और सपोर्ट नहीं मिल पाता। हालांकि, यदि समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो बच्चे के विकास में काफी सुधार संभव है।

ऑटिज्म क्या है?

ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम विकार (Autism Spectrum Disorder) एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जो बच्चों के दिमाग के विकास को प्रभावित करती है। इसके कारण बच्चे के व्यवहार, बोलने की क्षमता और दूसरों के साथ जुड़ने के तरीके में अंतर देखने को मिलता है। हर बच्चे में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए इसे “स्पेक्ट्रम” कहा जाता है।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल इस दिन की थीम अलग-अलग होती है। विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2026 का आयोजन “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन का मूल्य है” विषय के तहत किया जा रहा है, जो हमारे साझा मानवीय भविष्य के हिस्से के रूप में सभी ऑटिस्टिक व्यक्तियों की गरिमा को सभी के सामने लाने का काम करती है।

ऑटिज्म के लक्षण?

ऑटिज्म के सामान्य लक्षणों में बातचीत में देरी, दूसरों के भावों को समझने में कठिनाई, बार-बार दोहराए जाने वाले व्यवहार और सामाजिक बातचीत में रुचि की कमी शामिल हैं। बच्चों में आंखों से संपर्क कम होना, किसी चीज़ पर अत्यधिक ध्यान देना और सामान्य गतिविधियों में असामान्य प्रतिक्रियाएँं दिख सकती हैं।

कब मनाया जाता है विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस?

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में नीली रोशनी, कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि ऑटिज्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और समर्थन बढ़ सके।

पहली बार कब मनाया गया यह दिवस ?

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिन को मनाने का एलान किया गया था। जिसके बाद विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पहली बार 2 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनियाभर में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को समर्थन देना है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

2 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

19 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

19 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

19 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

19 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

20 hours ago