Categories: Sports

Women’s IPL: अदाणी ने 1289 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी

महिला आईपीएल की टीमों का एलान हो गया है। पांच टीमों को खरीदने में 4669.99 करोड़ रुपये की बोली लगी है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सबसे महंगी बिकी है। अदाणी की मालिकाना हक वाली अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की है। उन्होंने इसे 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह महिला आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वहीं, रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

फ्रेंचाइजी खरीदने वाली पांच में से तीन ग्रुप के पास पुरुष आईपीएल की भी टीमों का मालिकाना हक है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स, जेएसडबल्यू और इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। पुरुष आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के पास बैंगलोर फ्रेंचाइजी, जबकि जेएसडब्ल्यू जीएमआर के पास दिल्ली फ्रेंचाइजी और इंडियाविन स्पोर्ट्स के पास मुंबई फ्रेंचाइजी है। महिला आईपीएल में भी इन तीनों ने उन्हीं शहरों की फ्रेंचाइजी खरीदी है।

बीसीसीआई ने इन शहरों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे

बीसीसीआई ने कुल 10 शहरों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे। इनमें अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, इंदौर, लखनऊ और मुंबई शामिल हैं। सभी शहरों के पास अपने होम ग्राउंड हैं। मुंबई के पास तीन मैदान हैं- वानखेड़े, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम। इनमें से अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली और लखनऊ की टीमें महिला आईपीएल के पहले संस्करण में दिखेंगी।

 

मीडिया राइट्स की हो चुकी है बिक्री

टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मीडिया राइट्स की बिक्री हो चुकी है। वायाकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे थे।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

1 hour ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

2 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

18 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

18 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

18 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

19 hours ago