2000 रुपये के 98 फीसदी नोट वापस आए: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान कर दिया तो उसके बाद से 2000 रुपये के नोट वापस आने का सिलिसला जारी है। अब इसी से जुड़ा एक बड़ा आंकड़ा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया है। आरबीआई ने 2000 रुपये के सर्कुलेशन और इसके लौटने के बारे में आखिरी प्रेस रिलीज 02 सितंबर 2024 को जारी की थी और इसमें अब नया अपडेट जारी किया गया है।

आरबीआई का अपडेट

इसके बाद समय-समय पर आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों के बारे में बताया कि उसके पास कितने नोट वापस आ गए और कितने रुपये के नोट बाकी हैं। 03 जून को आरबीआई ने बताया था कि 2000 रुपये के 7755 करोड़ रुपये के नोट उस समय तक लोगों के पास थे यानी कि ये नोट आरबीआई के पास लौटकर नहीं आए थे।

19 मई 2023 तक 2000 रुपये के कुल नोटों की संख्या

अब ताजा आंकड़ों के मुताबिक आरबीआई ने जानकारी दी है कि 2000 रुपये के 98 फीसदी नोट वापस लौट आए हैं। इसके साथ ही आरबीआई ने बताया कि अब 7117 करोड़ रुपये के कुल नोट ही लोगों के पास बाकी रह गए हैं। 2000 रुपये के कुल नोटों की संख्या 3.56 लाख करोड़ रुपये की थी और ये आंकड़ा 19 मई 2023 तक था। इसमें आरबीआई ने बताया है कि लोगों के पास अगर 2000 रुपये के नोट बाकी हैं तो उन्हें इसको आरबीआई के ऑथराइज्ड केंद्रो और अन्य माध्यमों से रिजर्व बैंक के पास लौटाने का मौका है। इसमें आरबीआई के इश्यू ऑफिस आने की जरूरत नहीं है।

2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर

हालांकि आरबीआई समय-समय पर ये दोहराता है कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे और इसका अर्थ है कि ये नोट केवल सर्कुलेशन से बाहर किए गए हैं। इनकी कानूनी वैधता बनी है और ऐसा नहीं हैं कि ये नोट नोटबंदी के 500 और 1000 रुपये जैसे लीगल टेंडर नहीं रहेंगे जैसे 8 नवंबर 2016 को तत्कालीन 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया था। इंडिया पोस्ट के जरिए भी लोगों के पास आरबीआई के नोट लौटाने का तरीका बचा हुआ है और अभी भी 2000 रुपये के नोटों को व्यक्तियों या एंटिटी से स्वीकार किया जा रहा है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

4 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

6 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

6 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

6 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

10 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

10 hours ago