सबसे ज्यादा गैस भंडार किन देशों में है, कौन देता है भारत को सबसे ज्‍यादा LPG?

ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई बहुत ज्यादा टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी (LPG) की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से आम लोग इसे लेकर काफी परेशान हैं। भारत एलपीजी के बड़े उपभोक्ता में शामिल है लेकिन देश में ज्यादातर गैस बाहर से आती है। हालांकि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद देश में एलपीजी के उत्पादन में 36 प्रतिशत तेजी आई है लेकिन देश में इसकी कुल उपलब्धता अब भी चिंताजनक है।

भारत दुनिया के सबसे बड़े LPG उपभोक्ताओं में से एक है जहां 33 करोड़ से ज्यादा घरों में LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है जिनमें 10 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। देश में हर साल करीब 3 करोड़ टन LPG की खपत होती है जिसमें से सिर्फ 40%करीब 1.24 करोड़ टन घरेलू उत्पादन से आता है और बाकी 60% आयात करना पड़ता है।

एलपीजी संकट की वजह से अफरा-तफरी का भी माहौल है। भारत में कई कंपनियां हैं जो एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई करती है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एलपीजी का सबसे ज्यादा उत्पादन किस देश में होता है? इसका जवाब है अमेरिका। दूर-दूर तक कोई देश अमेरिका के साथ मुकाबले में नहीं है।

एलपीजी का भी सबसे बड़ा उत्पादक देश

अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल के साथ-साथ एलपीजी का भी सबसे बड़ा उत्पादक देश है। एलपीजी प्रोपेन और ब्यूटेन जैसी हाइड्रोकार्बन गैसों के मिक्सचर होती है। आसान स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के लिए इसे प्रेशर से लिक्विफाइड किया जाता है। दुनिया में एलपीजी का उत्पादन दो तरीकों से होता है। पहला तरीका नेचुरल गैस प्रोसेसिंग का है। जब नेचुरल गैस निकाली जाती है तो इस प्रोसेस के दौरान प्रोपेन और ब्यूटेन को अलग कर दिया जाता है। दुनिया में सबसे ज्यादा LPG उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)करता है.उसका करीब 25% से ज्यादा ग्लोबल प्रोडक्शन है. उसके बाद चीन,सऊदी अरब,रूस और कनाडा जैसे देश आते हैं।

भारत को LPG सबसे ज्यादा कहां से मिलती है?

भारत की LPG खपत का 60% आयात होता है। भारत को सबसे अधिक एलपीजी देने वाला देश कतर (Qatar)है। यहां से भारत के कुल LPG आयात का 34% हिस्सा आता है। हाल ही में भारत-कतर के बीच 78 अरब डॉलर का बड़ा समझौता हुआ है, जिसमें 2048 तक सालाना 75 लाख टन LNG सप्लाई जारी रहेगी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE),अमेरिका (USA),ओमान (Oman), ऑस्ट्रेलिया,रूस और अन्य देशों से भी एलपीजी को समझौते हुए हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

1 hour ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

3 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

3 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

4 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

4 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

5 hours ago