वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शेन डॉरिच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। डॉरिच को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस लिया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 30 नवंबर को शेन डॉरिच के संन्यास की घोषणा की। शेन डॉरिच को इस महीने वेस्टइंडीज स्क्वाड में शामिल किया गया था।
32 साल के शेन डॉरिच ने वेस्टइंडीज के लिए 35 टेस्ट और एक वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2020 में वेस्टइंडीज के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। डॉरिच ने अपना टेस्ट डेब्यू 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। डॉरिच ने एकमात्र वनडे 2019 में खेला था।
32 साल के डॉरिच ने 35 टेस्ट में 1570 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 125 रन है। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 85 कैच और पांच स्टंपिंग की। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तीन शतक और नौ अर्धशतक है।
शेन डॉरिच ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने सुपर50 कप की पांच पारियों में 78 की औसत से 234 रन बनाये थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…
चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…