Home   »   2023 में भारत में होने वाले...

2023 में भारत में होने वाले SCO सम्मेलन की वेबसाइट जारी

2023 में भारत में होने वाले SCO सम्मेलन की वेबसाइट जारी |_50.1

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वर्ष 2023 के लिए आधिकारी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। भारत वर्ष 2023 में एससीओ संगठन के अध्यक्ष के रूप में अगले एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। इस साइट पर अगले साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई हैं। साइट को खोलते ही अगले वर्ष के लिए एससीओ के बैठक स्थल वाराणसी के विषय में वीडियो जानकारियाँ प्रदान की गई है। वेबसाइट अगले वर्ष भारत की अध्यक्षता में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में एस इ सी यू आर इ (SECURE) की अवधारणा पेश की थी। एस इ सी यू आर इ (SECURE) की अवधारणा की व्याख्या करते हुए, प्रधानमंत्री ने नागरिकों के लिए सुरक्षा के लिए एस (‘S)’, आर्थिक विकास के लिए इ (E)’, ‘ क्षेत्र में कनेक्टिविटी के लिए सी (C) एकता के लिए यू (U), संप्रभुता और अखंडता के संबंध में ‘आर'(R) और ‘पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ई (E) का उपयोग किया था। शंघाई सहयोग संगठन रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान के 8 देशों का एक क्षेत्रीय समूह है।

Find More News related to Summits and Conferences

2023 में भारत में होने वाले SCO सम्मेलन की वेबसाइट जारी |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *