
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 नवंबर को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया है। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। जो उम्मीदवार उक्त पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
इस बयान में आगे कहा गया कि, “कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (बीसीसीआई के नियमों और विनियमों में परिभाषित) का सदस्य रहा है, वह पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा। आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम 6 बजे तक जमा किए जाने चाहिए। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए मानदंड की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ता (वरिष्ठ पुरुष) के लिए 5 पद खाली हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति ने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। साथ ही उसने कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास ले लिया हो।
Find More News Related to Schemes & Committees









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


