Home   »   WADA ने रूस को 4 साल...

WADA ने रूस को 4 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों से किया बैन

WADA ने रूस को 4 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों से किया बैन_3.1
विश्व डोपिंग एजेंसी (WADA) ने रूस पर 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक सहित विश्व चैम्पियनशिप और अन्य विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है, वाडा ने मास्को लैब डेटा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रूस पर ये प्रतिबंध लगाया है। विश्व स्तरीय कार्यक्रमों में रूसी ध्वज और राष्ट्रगान पर भी प्रतिबंध लगा गया है।
रूस की डोपिंग एजेंसी के पास वाडा की सज़ा के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय है, उनकी अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में भेजी जाएगी। 2016 में आई मैकलेरन की रिपोर्ट में रूस में विशेष रूप से 2011 और 2015 के देश-प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया था ।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वाडा के अध्यक्ष: सर क्रेग रीड; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • स्थापना: 10 नवंबर 1999
स्रोत: डीडी न्यूज़
prime_image
QR Code
Scan Me