रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 09 अप्रैल 2026 को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर की छुट्टियों के दौरान यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम की घोषणा कर दी। क्रेमलिन के अनुसार, यह युद्धविराम 11 अप्रैल शाम 4 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर 12 अप्रैल 2026 की आधी रात तक चलेगा।
क्रेमलिन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने जनरल स्टाफ को सभी दिशाओं में युद्ध अभियानों को रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही, रूसी सैनिकों को किसी भी संभावित उकसावे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। बयान में उम्मीद जताई गई कि यूक्रेनी पक्ष भी रूस के इस कदम का अनुसरण करेगा।
ऑर्थोडॉक्स ईस्टर इस साल 12 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा, जिसे रूस और यूक्रेन दोनों में प्रमुख धार्मिक पर्व माना जाता है। यानी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर 32 घंटे की युद्धविराम की घोषणा की है। पिछले वर्ष भी पुतिन ने इसी तरह का एकतरफा युद्धविराम घोषित किया था, हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया था।
पुतिन का यह कदम जेलेंस्की के उस प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के दौरान एक-दूसरे की ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से दिया गया था, जो मॉस्को और कीव के बीच बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है, क्योंकि युद्ध पांचवें साल में पहुंच गया है।
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से ही युद्ध जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच दो दिनों के सीजफायर का ऐलान तब हुआ है, जब इससे पहले ईरान और अमेरिका सीजफायर पर सहमत हुए हैं। बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 15 दिनों के सीजफायर का ऐलान किया। ईरान और अमेरिका के बीच आज इस्लामाबाद में शांति वार्ता होगी। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान पर अटैक किया था। तब से ही युद्ध जारी था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत ने साल 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP33…
हर साल 10 अप्रैल को 'विश्व होम्योपैथी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के…
बेंगलुरु की डिजिटल लेंडिंग कंपनी KreditBee ने फंडिंग के एक नए राउंड में $280 मिलियन…
भारत के सेंट्रल बैंक ने छोटे व्यवसायों को मदद देने के लिए एक नया कदम…
एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…
प्रशांत महासागर में उठे चक्रवाती तूफान का नाम ‘मैला’, जो कैटेगरी-4 का तूफान गया है…