Categories: Sports

विश्वकप 2023 में विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी विश्व कप 2023 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से सम्मानित किया गया है, कोहली के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 765 रन शामिल हैं, जिसमें तीन शतक भी दर्ज हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में भारत की अजेय लय को समाप्त कर दिया और 6 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। यह छठी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब जीता है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विराट कोहली को आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में नामित किया है, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन (765) बनाए हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विजयी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कोहली ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 63 गेंदों में 54 रन बनाए। हालांकि, उनका टूर्नामेंट कुल मिलाकर शानदार रहा, जिसमें उनकी ओर से 101.57 की औसत और 90.69 की स्ट्राइक रेट से तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

 

कौन बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड पर विराट कोहली ने कब्जा जमाया। कोहली का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से बेहद शानदार रहा। किंग कोहली ने 11 मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 765 रन कूटे। विराट ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली, जबकि फाइनल मैच में भी विराट ने अर्धशतक जमाया।

 

वर्ल्ड कप 2023 में किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड?

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – विराट कोहली (765 रन और एक विकेट)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (गोल्डन बैट) – विराट कोहली (11 पारियों में 765 रन)

प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) – ट्रेविस हेड (137 रन)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा निजी स्कोर – ग्लेन मैक्सवेल (201 नाबाद)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक – क्विंटन डी कॉक (चार शतक)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक – विराट कोहली (6 अर्धशतक)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के – रोहित शर्मा (31 छक्के)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच – डेरिल मिचेल (11 कैच)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (गोल्डन बॉल) – 24 विकेट

टूर्नामेंट में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी – मोहम्मद शमी ( न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन देकर 7 विकेट)

टूर्नामेंट में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा डिसमिसल – क्विंटन डी कॉक (20 डिसमिसल)

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in Agri-Food Systems’ वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…

13 hours ago

World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है सेहत के लिए जरूरी?

World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…

14 hours ago

लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई, जानें इस योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…

14 hours ago

BIM10 टूर्नामेंट विवाद: तीन खिलाड़ियों को किया गया सस्पेंड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…

15 hours ago

Iran Crisis: अमित शाह की अगुवाई में भारत सरकार का विशेष पैनल गठित

केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…

16 hours ago

EPFO से जुड़कर South Indian Bank ने शुरू की EPF पेमेंट सर्विस

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…

16 hours ago