Categories: Sports

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ कर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने 110 गेंद में नाबाद 166 रन की पारी खेली। तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 62 रन का आंकड़ा छूते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया। वनडे फॉर्मेट में अब कोहली के 268 मैचों में 12754 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं। उन्होंने 14234 रन बनाए हैं। रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने 13704 रन बनाए हैं। जयसूर्या 12430 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 18426 रन
2. कुमार संगकारा- 404 मैच, 14234 रन
3. रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 13704 रन
4. सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 13430 रन
5. विराट कोहली- 268 मैच, 12754 रन*

 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

 

  • विराट कोहली ने एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कोहली के नाम पर अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 10 शतक हो चुके हैं, जो इस प्रारूप के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं।
  • विराट कोहली का घरेलू जमीं पर यह 21वां वनडे शतक रहा। अब कोहली घरेलू जमीन पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। विराट कोहली ने हमवतन सचिन तेंदुलकर को इस मामले पीछे छोड़ा जिनके नाम भारतीय जमीन पर कुल 20 ओडीआई शतक दर्ज हैं।
  • विराट कोहली ने तीन मैचों की इस सीरीज में 283 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला। विराट का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड था। अब विराट सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हासिल करने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं। विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में 38वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।
  • विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अपने घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के कैलिस को पीछे छोड़ा। कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे में 5186 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली भारत में वनडे क्रिकेट में 5200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस मामले में कोहली से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर हैं।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

16 hours ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

23 hours ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

2 days ago

भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग अपनाने वाला राज्य कौन-सा है? जानिए कैसे बदली बैंकिंग की तस्वीर

भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह…

2 days ago

World Red Cross Day 2026: क्यों मनाया जाता है रेड क्रॉस डे? जानें इतिहास, थीम, महत्व

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…

5 days ago

Mother’s Day 2026: “मां कभी बूढ़ी नहीं होती…” ये कहानी पढ़कर नम हो जाएंगी आपकी आंखें!

दुनिया में अगर कोई रिश्ता बिना किसी शर्त के साथ खड़ा रहता है, तो वह…

5 days ago