Home   »   विजय गोयल बने गांधी स्मृति और...

विजय गोयल बने गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष

 

विजय गोयल बने गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष |_50.1

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल (Vijay Goel) को गांधी स्मृति और दर्शन समिति (Gandhi Smriti and Darshan Samiti – GSDS) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत का स्थल है। गांधी स्मृति और दर्शन समिति (जीएसडीएस) का गठन सितंबर 1984 में एक स्वायत्त निकाय के रूप में किया गया था। यह संस्कृति मंत्रालय से रचनात्मक सलाह और वित्तीय सहायता के तहत कार्य कर रहा है। यह नई दिल्ली में स्थित है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत के प्रधान मंत्री गांधी स्मृति और दर्शन समिति (जीएसडीएस) के अध्यक्ष हैं। समिति का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन, मिशन और विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।

Find More Appointments Here

विजय गोयल बने गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष |_60.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *