वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे देश के नए नौसेना प्रमुख

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी अभी नौसेना के उप प्रमुख हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने अभी नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 30 अप्रैल की दोपहर से नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है।

 

01 जुलाई 1985 को इंडियन नेवी में हुए थे शामिल

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का लगभग 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

 

आईएनएस विनाश की संभाल चुके हैं कमान

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें, दिनेश त्रिपाठी ऐसे समय पर पद संभाल रहे हैं, जब भारतीय युद्धपोत हूती विद्रोहियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच सक्रिय है। अब तक भारतीय युद्धपोत ने ऐसी 20 घटनाओं का जवाब दिया है। इधर, तीन भी भारतीय समुद्र क्षेत्र में गतिविधियां तेज कर रहा है और पाकिस्तान के साथ मिलिभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago