Categories: State In News

उत्तराखंड के टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कयाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि टिहरी में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। सिन्हा ने कहा कि इस ट्रेनिंग सेंटर में बेहतर खेल प्रतिभाओं को टीएचडीसी द्वारा विदेश में भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ऊर्जा मंत्रालय द्वारा यह तय किया गया है कि ऊर्जा मंत्रालय की हर एक कंपनी एक खेल को अंगीकृत करेगी, इसी क्रम में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कयाकिंग कैनोइंग खेल को अंगीकृत किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण किया साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों मेडल प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पहला मौका है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “समृद्ध खेल संस्कृति” का विकास हो रहा है, हाल के दिनों में हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे ऐतिहासिक प्रदर्शन इसका प्रमाण हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में जहां एक ओर सरकार ने “नई खेल नीति” लागू की है वहीं दूसरी ओर सरकार ने नौकरियों में पुनः “खेल कोटा” प्रारंभ करने का ऐलान भी किया है। उन्होंने टीएचडीसी का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस खेल से एक ओर जहां राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर टिहरी क्षेत्र में पर्यटन का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि टिहरी में इस खेल के आयोजन से वाटर स्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले देश और प्रदेश के नौजवानों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय सेना ने दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी कमानों के लिए नए कमांडरों की नियुक्ति की

भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…

28 mins ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

2 hours ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

5 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

5 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

21 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

21 hours ago